जालौन में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश,,,जांच में जुटी पुलिस

Dead body of a youth found hanging from a tree under suspicious circumstances in Jalaun, police engaged in investigation.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटकी मिली । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार सालाबाद निवासी राहुल (28) पुत्र शिवनारायण का शव गुरूवार की सुबह गांव के बाहर उनके खेत में स्थित जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो राहुल के शव का देखकर उन्होंने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

फ़ाइल फोटो

मौके पर पहुंची पुलिस की पूछतांछ में परिजनों ने बताया कि राहुल की अभी शादी नहीं हुई थी। वह रात में करीब तीन बजे घर से बाहर गया था। आहट सुनकर परिजनों की नींद भी खुल गई थी। तब उन्होंने सोचा कि शायद लघुशंका आदि के लिए वह बाहर गया हो, कुछ देर में वापस आ जाएगा। सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की थी। तभी खबर मिली कि उसका शव फांसी के फंदे पर खेत में स्थित जामुन के पेड़ से लटक रहा है। वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल ने कही यह बात

उक्त संदर्भ में कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment