डीएम औरैया ने डिस्टिक कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए ये निर्देश,,,

DM Auraiya gave these instructions in the meeting of District Cooperative Development Committee (DCDC)

समितियों को ग्राम स्तर पर गठन कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें _ जिलाधिकारी

(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी )

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डिस्टिक कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित समितियों को ग्राम स्तर पर गठन कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें जिससे उसमें आमजन की सहभागिता सुनिश्चित हो।
बैठक के दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 477 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष सहकारिता विभाग की 83, मत्स्य विभाग की 6 एवं दुग्ध उत्पाद की 195, कुल 284 प्राथमिक सहकारी समितियां कार्यरत हैं। शेष ग्राम पंचायतों में 193 सहकारी समितियों के गठन हेतु सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ गठन की कार्यवाही करेंगे।

उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग एवं दुग्ध विभाग की समितियों का डाटा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। समितियों की भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए और जिनकी भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है उनकी सूची उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दुग्ध विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में दुग्ध संग्रह स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराए जाने हेतु कार्य योजना तैयार कर बैठक आहूत की जाए। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मंशा यादव, अभिहित अधिकारी मत्स्य सौरभ सक्सेना, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Download our app : uttampukarnews

Leave a Comment