
Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारको काॅरडिनेशन सेन्टर (एनसीओआरडी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बिन्दुवार समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निदेर्श दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेर्शित किया कि नाकोर्टिक्स पदार्थों की तस्करी एवं उनके दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में नशीली, प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु औषधि निरीक्षक, क्षेत्रीय निदेशक, नारकोटिक्स एवं आबकारी विभाग द्वारा आपसी सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुये प्रभावी कायर्वाही कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि औषधि की दुकानों पर प्रतिबंधित दवाओं को डाॅक्टर के प्रिसक्रिप्शन पर ही बिक्री करने एवं जनपद में स्थित सभी कैमिस्टों को फोन, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़कर प्रतिबंधित दवाओं के भण्डारण एवं बिक्री संबंधी सूचना तंत्र विकसित किया जाये तथा इंजीनियरिंग, मेडिकल कालेज एवं विद्यालयों के पास स्थित कैमिस्ट की दुकानों को नियमित रूप से चैक करने पर एवं इनकी बिक्री पर सघन निगरानी रखी जाये। मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन, बिक्री, भण्डारण पर नियंत्रण हेतु एसजीएसटी, सीजीएसटी, पुलिस एवं आबकारी विभाग एवं अन्य विभाग जिनके द्वारा प्रवतर्न कायर् किया जाता है, आपसी सम्पर्क, समन्वय कर रोड चेकिंग की जाये। उन्होंने निदेर्शित किया कि नाकोर्टिक्स कन्ट्रोल ब्यूरों द्वारा अफीम, भांग, गांजा आदि नशीले पदार्थों की खेती, उत्पादन के संबंध में चर्चा जिला कृषि अधिकारी एवं नाकोर्टिक्स विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा चिन्हित करना, अफीम, भांग, गांजा की अवैध खेती करने वाले क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट की जानकारी व इसके हानिकारक प्रभावों के संबंध में जागरूकता कायर्क्रमों का आयोजन कराना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने यह भी निदेर्शित किया कि समाज कल्याण विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को अन्य विभाग के जनपदीय अधिकारियों को अन्य विभागों के जनपदीय अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 के मध्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए स्कूल कालेजों में जन जागरूकता पखवाड़ा कायर्क्रमों को आयोजित कराना सुनिश्चित करें। नाकोर्टिक्स फसल की अवैध खेती करने वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कायर्क्रमों को लागू कराना सुनिश्चित करे। जनपद में नशामुक्ति केन्द्रों का नियमित पयर्वेक्षण व पुनर्वास के संबंध में विचार-विमर्श करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निदेर्शित किया कि जनपद में नशामुक्ति केंद्र स्थापित किया जाए साथ ही समस्त उप जिलाधिकारी समय समय पर नशामुक्ति समिति के साथ बैठक करना सुनिश्चित करे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह आबकारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




