
Lucknow news today । यूपी राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सूर्यकान्त को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अकादमी (भारत) [एन.ए.एम.एस.] की वित्त समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
बता दें आपको जाने माने चिकित्सक डॉ. सूर्यकान्त एन.ए.एम.एस. के लाइफ मेंबर हैं, तथा वर्ष 2018 में उन्हें अकादमी की प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित किया गया था। चिकित्सा क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें 2021 में डॉ. आर. वी. राजम ओरेशन अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका है। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके विशिष्ट चिकित्सीय, वैज्ञानिक एवं नेतृत्व योगदान की पुष्टि करती है, बल्कि राष्ट्रीय चिकित्सा नीतियों के निर्माण में उनकी भागीदारी को भी और अधिक सशक्त बनाती है।

