रंजिश के चलते चले लाठी डंडे,, मामला दर्ज,, जांच शुरू

Due to rivalry, sticks and sticks were used, case registered, investigation started

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । रंजिश के चलते गांव के ही युवक द्वारा गाली, गलौज कर लाठी, डंडों से मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी मनोज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही अनमोल उससे रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर गाली, गलौज करता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं है। गुरूवार की सुबह वह गांव में जा रहा था तभी अनमोल ने रास्ते में उसे रोक लिया और गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Comment