रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौनं क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे डंपर के अचानक से ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे डंपर का चालक काबू नहीं रख सका और डंपर आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। चालक को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर किया गया।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर झांसी की ओर से दो डंपर औरैया की ओर जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे जब डंपर किमी संख्या 212 गोहन के पास पहुंचे तभी आगे चल रहे डंपर के चालक ने सड़क खराब होने के चलते अचानक से ब्रेक लगा दिए। अचानक से लगाए गए ब्रेक के चलते पीछे चल रहा डंपर का चालक समझ नहीं सका और डंपर को काबू नहीं कर सका। डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में घुस गया। जिसमें जनपद फरोजलाबाद के नाला गंजू निवासी खलासी नीरज (23) व चालक रुपेंद्र (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची बुंदेलखंड एक्सेप्रेस वे की राहत बचाव टीम ने दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही खलासी नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक रुपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।






