तुर्की में भूकम्प ने मचाई तवाही ,, दो हजार से अधिक लोगों की मौत,,ये वीडियो देख दहल जाएंगे आप,,

सोमवार को तुर्की में भूकम्प ने बहुत बड़ी तवाही मचा दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 12 घण्टे के अंतराल में तीन बार आये भूकंप से बड़ी बड़ी बिल्डिंगे तो नेस्तनाबूद हो ही गयी हैं इनमें 2 हजार से अधिक लोग असमय काल के गाल में भी समा गए हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को तुर्की में 7.8 तीव्रता वाला भूकम्प आया इसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक बार आये भूकम्प को भुलाकर लोग अपने को बचाने में लगे थे तभी वहां पर एक के बाद पूरे तीन बार भूकम्प आया । इस भूकम्प से बड़ी बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गयी। एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की और सीरिया में भूकम्प के कारण अब तक 23 सौ से अधिक लोग मौत की आगोश में समा गए हैं।

देखिये ये वीडियो

Leave a Comment