जालौन के अकोढ़ी दुबे में कई महीनों से टूटा पड़ा बिजली का पोल,,लोगो ने की यह मांग

Electricity pole in Akodhi Dubey of Jalaun was broken for many months, people made this demand

(रिपोर्ट- बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन के अकोढ़ी दुबे में हरिजन बस्ती में लगा बिजली का पोल लगभग एक वर्ष पूर्व टूट गया था। पोल टूटने के कारण आसपास की बस्ती के साथ आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय की बिजली बंद है। गांव के लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक शौचालय की बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की है।
विकास खंड के ग्राम अकोढ़ी दुबे में आंगनबाड़ी केंद्र के पास लगा बिजली का पोल लगभग एक वर्ष टूट गया था। पोल टूटने के कारण आसपास के हरिजन बस्ती के साथ ही कुछ घरों की और आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक शौचालय की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कुछ दिनों तक लोगों ने बिजली पोल बदलवाने के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाए जब पोल नहीं बदला तो आसपास के प्रभावित लोगों ने अपना कनेक्शन अन्य जगह से कराकर घरों की तो बिजली शुरू कर ली। लेकिन इस पोल से आंगनवाड़ी केंद्र व सामुदायिक शौचालय को भी कनेक्शन दिया गया था। सरकारी कनेक्शन होने के कारण इनका कनेक्शन अन्य जगह से नहीं हो पाया जिससे उमस भरी गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे बिना पंखा और रोशनी में रहते हैं। वहीं, सामुदायिक शौचालय में बिजली न आने से सबमर्सिबल नहीं चल पाती है जिससे पानी नहीं भर पा रहा है। शौचालय जाने वाले लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। गांव के अरविंद, अशोक, विपिन, धर्मेंद्र आदि ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि शौचालय व आंगनबाड़ी केंद्र की बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाए।

Leave a Comment