जालौन में 4 घण्टे बाधित रही बिजली,,, यह है बड़ी बजह

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के बिजलीघर में रखे 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की बॉडी से तेल रिसाव के चलते नगर की बिजली आपूर्ति लगभग चार घंटे तक बाधित रही। इस दौरान लोग परेशान हुए।
नगर के उरई रोड स्थित बिजलीघर में रखे 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर में बुधवार की सुबह अचानक से तेल का रिसाव होने लगा। तेल रिसाव होने की जानकारी होते ही नगर की बिजली आपूर्ति रोक दी गई और कर्मचारियों को समस्या के समाधान के लिए लगाया गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली सप्लाई रोकने के बाद कर्मचारी कारण पता लगाने और उसका समाधान करने में जुट गए। इस दौरान तकरीबन चार घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति बंद रही। तेल रिसाव का कारण पता लगाकर कर्मचारियों ने मेहनत मशक्कत कर रिसाव बंद कराया। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। चार घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को पेयजल भी नहीं मिला साथ ही त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रिक आइटम का व्यापार भी प्रभावित हुआ।

Leave a Comment