जालौन में जल्द रूटीन पर होगी विद्युत आपूर्ति,, तेज गति से हो रहा नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य,,,

Electricity supply will soon be on routine in Jalaun, the work of installing new transformer is going on at a fast pace

(रिपोर्ट- बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन में बीती 27 अगस्त की रात उदोतपुरा स्थित पावर हाउस में आग लगने के कारण 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते 250 से अधिक गांवों के साथ ही नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। हालांकि दो दिन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सप्लाई चालू कर दी गई थी। जले हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर आगरा से आ चुका है। जिसको लगाने का कार्य चल रहा है। संभवतः तीन दिन में ट्रांसफार्मर को स्थापित कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
बीती 27 अगस्त की रात उदोतपुरा स्थित पावर हाउस में आग लगने के कारण 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई थी। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयास से दो दिन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई थी। जिसके अंतर्गत नगर क्षेत्र को तो पर्याप्त बिजली मिल रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी लगभग चार से छह घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर आगरा से दूसरा ट्रांसफार्मर आना था, जो आकर बिजली घर में लग चुका है। अब ट्रांसफार्मर की केबिल जोड़ने एवं उसको स्थापित किए जाने पर कार्य किया जा रहा है। जेई ट्रांसमिशन सतीशचंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर को स्थापित किए जाने का कार्य चल रहा हैं। संभवतः तीन दिनों में ट्रांसफार्मर को स्थापित कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

उत्तम पुकार न्यूज़ परिवार की तरफ से आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी बधाई

Leave a Comment