जालौन में युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ रोजगार मेला,,इतने का हुआ चयन

Employment fair organized in Jalaun with the aim of providing employment to youth, so many were selected

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में 556 अभ्यर्थियों में प्रतिभाग किया। जिसमें 345 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। जॉब पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे खिल शिक्षक एवं समाजसेवी धीरज बाथम ने मांग की थी कि बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उरई में रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। जालौन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवक, युवतियों को दूर पहुंचने में कठिनाई होती है। उनका समय और आने जाने में अनावश्यक धन बर्बाद होता है। यदि जालौन नगर में ही रोजगार मेले का आयोजन कराया जाए तो ग्रामीण क्षेत्र के युवक, युवतियों को काफी लाभ मिलेगा। जिसके बाद गुरूवार को ब्लॉक सभागार में रोजगार मेला का आयोजन ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता व बीडीओ प्रशांत कुमार की उपस्थिति में किया गया।

प्लेसमेंट कंपनी आईसेक्ट रोजगार मंत्रा, एलआईसी उरई व जालौन, प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन, कारस कृपा प्राइवेट लिमिटेड, हीरो स्पेयर पाटर््स कंपनी के प्रतिनिधियों ने ब्लॉक सभागार में पहुंचने वाले 556 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जिसमें 345 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में चयन हुए अभ्यर्थियों के चेहरे जॉब पाकर खिल उठे। युवाओं ने नगर में समय समय पर रोजगार मेला का आयोजन कराने की मांग जिलाधिकारी से की है। इस मौके पर राजकीय आईटीआई के प्राचार्य केके चतुर्वेदी, राजकीय पॉलीटेक्टिक के प्रोफेसर मनोज कुमार, धीवेश प्रताप सिंह, पीसी गुप्ता, शैलेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment