लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी में अब दिवंगत विधायकों के परिजनों को दस हजार की जगह 25 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह विधेयक आज राज्य विधानमंडल में पास हो गया है। इस विधेयक से यूपी के 312 दिवंगत विधायकों के परिजनों को लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि यूपी में अभी तक दिवंगत विधायकों के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा 10 हजार रुपये पेंशन दी जाती रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज विधानसभा में यूपी राज्य विधानमंडल संशोधन विधेयक 2023 पास हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह विधेयक पास होने से सूबे के 312 दिवंगत विधायकों के परिजनों को अब 10 हजार के स्थान पर 25 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2016 से पहले दिवंगत सदस्यों के परिजनों को इस पेंशन का लाभ मिलेगा।




