(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । क्षेत्रीय वन अधिकारी रविंद्र भदौरिया के स्थानांतरण पर वन विभाग कार्यालय में उनका विदाई कार्यक्रम संपन्न हुआ।
क्षेत्रीय वन अधिकारी रविंद्र भदौरिया का स्थानांतरण मथुरा जनपद में हो गया है। उनके स्थान पर इटावा जनपद से हरिकिशोर शुक्ला को क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर भेजा गया है। रविंद्र भदौरिया के स्थानांतरण पर उनका विदाई कार्यक्रम वन विभाग कार्यालय में आयोजित किया गया।

जिसमें पीएफएस एसडीओ प्रीति यादव ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण तो एक प्रक्रिया है। लेकिन कुछ ही अधिकारी होते हैं जिनका कार्यकाल जनता को याद रह जाता है, उनमें से रविंद्र भदौरिया भी हैं। डीएफओ जेपीएन तिवारी ने कहा कि रविंद्र भदौरिया का कार्यकाल जालौन क्षेत्र में लगभग सात वर्ष का रहा है। इन सात वर्षों में उन्होंने हमेशा ही शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया है। यही कारण है कि उनकी छवि निर्विवाद अधिकारी के रूप में रही है। वहीं, रविंद्र भदौरिया ने उनके अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अंत में उपस्थितजनों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें विदाई दी। इस मौके पर रेंज ऑफीसर कदौरा विकास राय, एट श्रवण यादव आदि मौजूद रहे।





