
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन जनपद में लगभग 10 दिनों से बेटे के कार समेत लापता होने की सूचना पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम लाडूपुरा निवासी मुन्ना राजा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा लवकुश कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर में ही रहता है। बीती छह सितंबर को वह घर से यह कहकर निकला था कि वह कार से बाजार जा रहा है। कुछ समय बाद वह वापस आ जाएगा। लेकिन शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। सभी दोस्तों और नाते, रिश्तेदारों के अलावा संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पिता ने पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, पिता की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।




