बाबा साहब का सपना था देश के हर गरीब को उसका हक मिले
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिवार्ण दिवस पर जनपद के सभी 19 मंडलों में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने उरई नगर के अंबेडकर चौराहे पर अंबेडकर की प्रतिमा पर साफ सफाई करके माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रमदान किया। तदुपरांत भाजपा कायार्लय उरई में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि बुंदेलखंड खंड विकास बोर्ड के सदस्य शंभू दयाल रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सपना था भारत के हर गरीब को उनका हक मिले और उन्हें सम्मान मिले । आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार उसे साकार करने में का प्रयास किया है। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी, विवेक कुशवाहा नीरज दुबे, भगवती शरण शुक्ला, रामलखन औदीच्य, शक्ति गहाई, वीर प्रताप जादौन, मनोज यादव, तरुण तिवारी, प्रीति बंसल, मंजू रानी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






