बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं अकेले चलूंगी

IAS Divya Mittal news। IAS पद से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल राजनीति में एंट्री लेंगी। मंगलवार सुबह उन्होंने खुद इसका एलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब 10 मिनट का वीडियो पोस्ट कर दिव्या मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही राजानीति शुरू करूंगी।
उन्होंने कहा- “किसी भी पार्टी या फिर दल के साथ नहीं, बल्कि अकेले चलूंगी”।
दिव्या मित्तल ने कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और लोगों मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अब अपनी बात उन्होने इस वीडियो में कह दी है। साथ ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों से कहा है कि अगर आपको लगे कि ये आपकी भी कुछ बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए।
30 अगस्त को दिया था इस्तीफा
2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने गत 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी, जिसे 15 सितंबर 2026 को शासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही उनके लगभग 13 वर्षों के प्रशासनिक सफर का समापन हो गया।
इन पदों पर रह चुकी हैं कार्यरत
अपने कार्यकाल के दौरान वे मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर में सीडीओ, कानपुर नगर में यूपीसीडा की संयुक्त प्रबंध निदेशक तथा बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रहीं। इसके बाद उन्होंने संतकबीरनगर और मीरजापुर में जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया।
राजनीति में इंट्री लेंगी पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल, vdo बनाकर बताए मजबूत इरादे,,
Like & subscribe & share
2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का सफर बेहद रोचक रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी में जन्मी दिव्या मित्तल ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई की। पहले उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की। इसके बाद आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह पति के साथ लंदन चली गईं। जहां एक मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े पैकेज पर जॉब भी किया। हालांकि कुछ समय बाद ही उनका 9 से 6 वाली जॉब से मोह भंग हो गया और देश सेवा के लिए भारत आ गईं।
तीन बार दी परीक्षा, तीनों बार मिली सफलता
दिव्या मित्तल ने भारत आकर यूपीएससपी की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने तीन बार सिविल सर्विस की परीक्षा दी। तीनों बार सफलता भी मिली लेकिन जिस आईएएस के टैग को हासिल करना चाहती थीं, उसे आखिर में हासिल करके ही माना। साल 2010 में उन्होंने पहली बार में ही 332वीं रैंक हासिल की और भारतीय राजस्व सेवा के लिए चुनी गईं। फिर अगले साल परीक्षा दी और इस बार 134वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं। तीसरी बार में 68वीं रैंक के साथ आईएएस बन गईं। दिव्या मित्तल को 2013 में यूपी कैडर से प्रदेश में सेवा का मौका मिला।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़




