जालौन नगर में दो दिन से लापता है युवती, माँ ने की पुलिस से मदद की फरियाद

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में युवती के दो दिनों से लापता होने की सूचना पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल आसरा कॉलोनी निवाासी शोभा बानो ने पुलिस को बताय कि उनकी 19 वर्षीय बेटी बीती सात जुलाई को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। दो दिन तक सभी संभावित स्थानों नाते, रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां पूछतांछ करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

जालौन पुलिस ने 20 क्वार्टर के साथ पकड़ा युवक

Jalaun news today । जालौन में 20 क्वार्टर शराब सहित एक व्यक्ति को चौकी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि आसरा कॉलोनी के आगे नहर की पटरी के पर एक संदिग्ध व्यक्ति कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने झोला लेकर जा रहे संदिग्ध पहलवानबाड़ा निवासी अजय उर्फ कल्लू को रोककर जब उसके झोले की तलाशी ली तो पुलिस ने उसमें से 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली लाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।