(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news todayb। जालौन के क्षेत्रीय ग्राम रूरा मल्लू में श्रीश्री 108 सरजूदासजी कर्णखेरा के सानिध्य में नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ व भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिसके पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
क्षेत्रीय ग्राम रूरा मल्लू में गऊ आश्रम परिसर में नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन श्रृद्धालु भक्तों ने कलश यात्रा में शामिल होकर कलश यात्रा को भव्य और आकर्षित बना दिया। यज्ञाचार्य आचार्य आदित्य उपाध्याय, उपयाज्ञाचार्य शिवम शास्त्री, मंडलाधीश सुरेंद्र आचार्य व कथावाचक पंडित शिवम नगाइच के नेतृत्व में गांव की विभिन्न गलियों से होकर कलश यात्रा गांव के सभी मंदिरों पर पहुंची। जहां से कलशों में जल भरा गया। बैंड बाजों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रृद्धालुओं ने जमकर ठुमके लगाए। कथावाचक पंडित शिवम नगाइच ने कलश यात्रा के बाद श्रोत्राओं को पहले दिन की भागवत कथा का गूढ़ रहस्य श्रोताओं को श्रवण कराया। बताया कि भागवत कथा को सुनने से हृदय पवित्र हो जाता है। पूर्व युगों में जो पुण्य सैंकडों वर्ष की साधना से मिलता था, वह कलियुग में ईश्वर नाम के स्मरण और ध्यान से मिल जाता है। जरूरत है तो बस सच्चे हृदय ईश्वर का ध्यान करने की। कहा कि अपने घरों में गो पालन अवश्य करें और उसकी सेवा करें। कलश यात्रा के वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर यज्ञाचार्य आचार्य आदित्य उपाध्याय ने हवन व आहूतियां दिलाईं। कार्यक्रम में यज्ञपति दिलीप गुर्जर, पारीक्षित प्रमोद पाल, राजेंद्र पाल, पंकज पटेल, राजेंद्र बाथम, काले याज्ञिक, कमलेश पटेल, रामकुमार गुप्ता, अशोक याज्ञिक, पप्पू याज्ञिक, महादेवी, गुड्डी विमला, आरती, महिमा, प्रतिज्ञा, प्रीति, वंदना आदि मौजूद रहे।





