(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नगर जालौन में सोमवार को गणेश पूजन के साथ ऐतिहासिक श्रीरामलीला शुभारंभ होगा। यह नगर में 175वां मंचन होगा।
नगर की रामलीला ऐतिहासिक रही है। बीते 174 वर्षों से नगर में लगातार रामलीला का मंचन चल रहा है। यहां तक कि कोरोना काल में भी रामलीला का मंचन स्थगित नहीं हुआ। इस वर्ष भी श्रीरामलीला का मंचन नौ अक्टूबर दिन सोमवार से हो्रगा। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर रामलीला का इस वर्ष 175वां मंचन होगा। रामलीला समिति के मंत्री पवन चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को सायं पांच बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन का आयोजन रामलीला भवन पर किया जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर दिन मंगलवार से सायं सात बजे प्रतिदिन रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन उत्तर भारत के श्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन 25 अक्टूबर तक चलेगा। इस दिन राम राज्याभिषेक के साथ लीला का समापन होगा। दशहरा मेला के आयोजन को लेकर भी रूपरेखा बनाई जाएगी। जो 24 अक्टूबर को होगा।





