बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा,एक की मौत एक घायल,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के पास संचालित पैट्रोल पम्प के नजदीक सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में शिकायत देकर ट्रक मालिक व चालक के मामला दर्ज कराने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी रूपा देवी पत्नी सुनील सक्सेना ने बताया कि उसके पति सुनील सक्सेना 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे व इंडियन पेट्रोल पंप के निकट सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे में पति सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जबकि घायल पंकज का उपचार चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।कोतवाल प्रभारी हरीशंकर ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

जालौन क्षेत्र में घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े पड़ोसी,,

जालौन। घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया खुर्द निवासी पूजा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी महेंद्र अक्सर घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद करते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन मानने को तैयार नहीं हैं। आरोप लगाया कि रविवार की शाम वह विवाद करते हुए उसके साथ गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने मना किया तो मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105