बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा,, दो की मौत,,

Horrific road accident on Bundelkhand Expressway, two killed

(रिपोर्ट : बबलू सेंगर)

Subscribe our channel on YouTube : up news sirf sach

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह हुए एक एक्सीडेंट में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे एक साल के भीतर ही क्षति ग्रस्त हो गया जिसके चलते एक्स्प्रेस वे पर काम चल रहा है डायवर्सन के चलते आए दिन होते रहते हैं एक्सीडेंट जिसके चलते आज सुबह तड़के समय लगभग 4:00 बजे जालौन की ओर से डस्ट लोड कर कर के औरैया की ओर जा रहे ट्रक ने थाना कुठौंद क्षेत्र के पॉइंट नंबर 220 के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में टक्कर मार दी। इससे चालक परिचालक केबिन में फंस गए घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार प्रजापति ने राहगीरों के साथ मिल कर ट्रक में फसे ड्राइवर और कंडक्टर दोनों को निकालकर सीएससी पहुंचाया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पूरी खबर चैनल पर : up news sirf sach


जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा पॉइंट नंबर 220 के पास हुआ, जिसमें झांसी से डस्ट लेकर औरैया की ओर जा रहे ट्रक ने एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पास परखच्चे उड़ गए।
इससे ट्रक चालक और परिचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के सहरका थाना क्षेत्र के अस्त्रीय गांव निवासी ट्रक चालक सौरभ कुमार (27) और परिचालक देवेंद्र कुमार यादव (30) बुधवार की सुबह करीब तीन बजे औरैया की तरफ जा रहे थे। ट्रक थाना क्षेत्र के पॉइंट नंबर 220 के पास पहुंचा ही था, तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में घुस गया। इससे चालक परिचालक केबिन में फंस गए। राहगीरों ने दोनों को निकालकर सीएससी पहुंचाया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment