(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से भेंट कर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
बीआरसी में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा व्यास से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र के मार्गदर्शन में बीआरसी केंद्र भिटारा में शिक्षकों ने भेंट की। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक ने नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया और उन समस्याओं के निस्तारण की अपेक्षा की। जिसपर खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि ब्लॉक में शिक्षकों के हित को देखते हुए वह सकारात्मक भाव से कार्य करेंगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष फीरोज खान, अरविंद श्रीवास्तव, राजेंद्र निरंजन, सूर्यकांत चतुर्वेदी, राजीव थापक, उमेश पटेल, रूपेंद्र सक्सेना, अमित सिंह सेंगर, विजय सिंह राजावत, अरविंद निरंजन, मोहित सेंगर, बलवान पाल, विकास श्रीवास्तव, अनिल सिंह (विराट), दिनेश निरंजन, वैभव दीक्षित, बृजेंद्र दूरबार, अशोक जाटव, रामराजा निरंजन, रविंद्र पाल, विशंभर यादव, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र, रमन द्विवेदी, कुंवरसिंह निरंजन, गोविंद दीक्षित, क्रांति देवी, सरिता श्रीवास, शोभा, शिखा द्विवेदी, जानवी आदि मौजूद रहे।





