(ब्यूरो रिपोर्ट )
Jalaun news today । वाहन को वैध कागजातों के साथ चलाएं। शराब पीकर बिल्कुल भी वाहन न चलाएं। यह बात यातायात माह के दौरान टीएसआई वीर बहादुर ने देवनगर चौराहे पर वाहन चालकों को समझाते हुए कही।
टीएसआई वीर बहादुर, दीवान रघुवंत सिंह ने यातायात माह के दौरान देवनगर चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने देवनगर चौराहे पर ऑटो और ई रिक्शा चालकों को पंपलेट वितरित करते हुए यातायात नियमों को समझाया।

उन्होंने कहा कि अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों को न बैठाएं। शराब का सेवन कर अपने वाहन को कदापि न चलाएं। आपके साथ आपके वाहन में बैठी सवारियां भी आपकी ही जिम्मेवारी में हैं। उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाएं। जल्दबाजी में वाहन बिल्कुल न चलाएं और गलत साइड से वाहन को ओवरटेक न करें। अपनी लेन में ही वाहन को चलाएं और यदि कोई आपसे साइड मांगता है तो उसे निकलने दें।




