
Jalaun news today । जालौन नगर में टॉपर्स प्वाइंट कोचिंग क्लासेज के तत्वचावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में मेधावियों को टैबलेट व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
टॉपर्स प्वाइंट कोचिंग क्लासेज द्वारा वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथि अशोक राठौर, धीरज बाथम, अभय सिंह राजावत, डॉ. नितिन मित्तल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक अपने शिष्य को तराशने का काम करता है। यही कारण है कि समाज ने शिक्षकों को एक विशिष्ट स्थान दिया है। उन्हें भी चाहिए कि वह जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्रों को संस्कारित शिक्षा दें। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया जाना निश्चित ही प्रशंसनीय है। शिक्षाविद डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि गुरू शिष्य परंपरा का वाहन हमारा देश शुरू से ही रहा है। शिक्षक भी गरिमा को बनाकर छात्रों को ऐसी शिक्षा दें कि वह देशहित में और राष्ट्रहित में अपना योगदान दे सकें। कार्यक्रम में कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों में स्प्राहा साहू को हाईस्कूल की परीक्षा में गणित विषय में 97 अंक, अस्था प्रजापति व गोपाल को गणित विषय में 96 अंक प्राप्त होने पर उन्हें टैबलेट व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य मेधावियों को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजक पुष्पेंद्र राठौर ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जसवंत सिंह तोमर, शिवशंकर प्रजापति, रामहेत निरंजन, सुनील त्रिपाठी, अवनीश दीक्षित, अनुराग, रामप्रसाद, सचिन अवस्थी, संदीप साहू, शिवम, आदि मौजूद रहे।





