जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हावी बदहाली,,खराब एसी टूटे दरवाजे

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। रूम नंबर 19 में मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए दो एयर कंडीशनों में से एक लंबे समय से खराब पड़ा है, वहीं वार्ड के पास बने शौचालयों के दरवाजे टूटे होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है और उन्हें मजबूरी में असुविधा के बीच शौचालय का उपयोग करना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों की सुविधा के लिए रूम नंबर 19 में दो एयरकंडीशन लगाए गए हैं ताकि उमस भरी गर्मी में भर्ती मरीजों को राहत मिल सके, लेकिन एक एयरकंडीशन के लंबे समय से खराब होने से पूरे वार्ड में पर्याप्त ठंडक नहीं हो पा रही है। वहीं जनरल वार्ड के बगल में स्थित शौचालयों के दरवाजे का नीचे का हिस्सा टूटकर गिर चुका हैं जिनकी महीनों से मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे विशेषकर महिला मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सालय में उपचार के लिए गए अशफाक राईन, जुनैद, नीरज बताते हैं कि इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई, जिस पर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और सीएमओ से तत्काल एयरकंडीशन ठीक कराने और शौचालयों के दरवाजे बदलवाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105