
Jalaun news today।
उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद की पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है । जालौन की कुठौंद पुलिस ने दो ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया है जो बैंक एटीएम से पैसे निकालने आए भोले भाले लोगों से मदद के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों शातिर हैं और उनके कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड और दो तमंचे व एक कर भी बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो शातिर बदमाश क्षेत्र में मौजूद हैं । इस सूचना पर पुलिस टीम ने अपना जाल फैला कर गौरा राठौर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बढ़ा निवासी सामोद सिंह व जालौन जनपद के सिरसा कलार थाना क्षेत्र का रहने वाला अंश कुमार है । पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से भिन्न-भिन्न बैंकों के 70 एटीएम कार्ड व दो तमंचे व एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त में से समोद सिंह के ऊपर पहले से ही आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
ऐसे करते थे वारदात
पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों ने पूंछतांछ में बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालने वाले लोगों से मदद करने के नाम पर उनका कार्ड बदल लेते थे और बड़े ही शातिराना तरीके से उनका पिन जान लेते थे बाद में उनके एटीएम से पैसे उड़कर फरार हो जाते थे और उस व्यक्ति को भनक भी नहीं लग पाती थी।





