Jalaun news : दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष चुने गए गौरव गुर्जर,,

Jalaun news: Gaurav Gurjar elected president of Dussehra fair committee.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।श्रीरामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित दशहरा मेला समिति के चयन में गौरव गुर्जर को दशहरा मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। राजीव मोहन मिश्रा व डॉ. नितिन मित्तल महामंत्री बने। उन्होंने दशहरा मेला को भव्य बनाने की बात कही।
श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में दशहरा मेला समिति के पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिसमें दशहरा मेला समिति के पदाधिकारियों में समाजसेवी गौरव सिंह गुर्जर को सर्वसम्मति से दशहरा मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष सतेंद्र खत्री, डॉ. बृजेंद्र द्विवेदी, अनित खत्री, वीरेंद्र सोनी, जयनारायण राठौर, डॉ. मनोज द्विवेदी, संदीप तिवारी, राजेश गुप्ता मानपुरा को चुना गया। महामंत्री पद पर राजीव मोहन मिश्रा व डॉ. नितिन मित्तल एवं कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल नीलू को बनाया गया। मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह सेंगर उर्फ बबलू महिया, जावेद अख्तर व अनमोल खन्ना चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी में आठ संयोजक, चार सहसंयोजक, पांच संगठन मंत्री, छह मंत्री, छह व्यवस्थापक व दो अनुशासन प्रमुख की टीम बनाई गई। बैठक में दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने कहा कि इस बार दशहरा मेला को भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। रावण दहन का कार्यक्रम भी भव्य तरीके से संपन्न होगा।

Leave a Comment