(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडालों में अन्ना जानवरों की समस्या आ रही है। भक्तों ने अन्ना जानवरों व बिजली व्यवस्था को सही करने के लिए जिलाधिकारी से मांग की है।
नगर मूर्ति स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, अजितेश, राहुल, गोलू आदि ने बताया कि नगर में 35 स्थानों पर दुर्गा पंडाल में देवी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। दुर्गा पंडालों में भक्तों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या अन्ना जानवरों की आ रही है। अन्ना जानवर अचानक से पंडाल में घुस आते हैं। जिससे अफरा तफरी हो जाती है। कुछ स्थानों पर रोड पर डस्ट की जरूरत है। ताकि आने जाने वाले भक्तों को रास्ते में निकलने में दिक्कत न हो। इसके अलावा सुबह चार बजे से 10 बजे तक व शाम को पांच बजे से रात 11 बजे बिजली की किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। इस दौरान जहां आरती का समय होता है तो वहीं सुबह महिलाएं विभिन्न मोहल्ले से देवी मंदिरों तक जाती हैं। भक्तों ने जिलाधिकारी से समस्यायों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।






