
Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने अलग अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी शहबाज वर्ष 2021 में दर्ज एक मुकदमे में रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी अनिल कुमार मारपीट के मामले में व मोहल्ला बालमभट्ट निवासी चंदन दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित चल रहे थे। गुरूवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश किया है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।











