जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता : सात बाइकों, लोडर सहित दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक तमंचा, दो कारतूस सहित 2900 रुपये की नकदी हुई बरामद

(ब्यूरो रिपोर्ट )

रामपुरा (जालौन)। लंबे समय से थाना क्षेत्र में पूवर् में हो रही चोरियों तथा नगर में दुकानदारों के प्रतिष्ठानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं के साथ बाइकों को चुराने की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पुलिस ने एक तमंचा 315 दो जिंदा कारतूस, 1.5 किलो गांजा, सात बाइक, एक लोडर तथा 2900 रुपये नकद बरामद हुये।


रविवार को थाना पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के तहित थाना प्रभारी राजीव कुमार वैश्य को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का सामान तथा मोटर साइकिलों को लेकर लोडर से बेंचने के लिए राठौरनपुरा होते हुए मध्यप्रदेश बॉडर्र में दाखिल होकर ले जाई जा रही हैं। तभी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार वैश्य तथा एसओजी प्रभारी ने बगैर समय बिताये पुलिस फोर्स लेकर लोडर से भाग रहे चोरों को मध्यप्रदेश बॉडर्र पर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा की गई इस कायर्वाही में दो चोर सुंदरलाल उर्फ सोनू शाक्यवार पुत्र रामचरन शाक्यवार निवासी ग्राम नरौल थाना रामपुरा, विशाल पुत्र संतोष 19 वर्ष निवासी गोपालपुरा थाना माधौगढ़ को गिरफ्तार कर लिया तथा गोलू पुत्र महेश निवासी नरौल पुलिस को देख चलती लोडर से कूंदकर भाग गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये चोरों के पास से एक तमंचा 315 दो जिन्दा कारतूस, 1.5 किलो गांजा, सात चुरायी गयी मोटर साइकिलें, एक लोडर तथा 2900 रुपये नगद बरामद किये। थाना प्रभारी राजीव कुमार वैश्य ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरियों तथा नगर में दुकानों की चोरी को लेकर पुलिस बारीकी से जांच में जुटी थी तथा इन चोरों के चोरी की घटनाओं में संलिप्तता पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने इन पर शिकंजा कस कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान चोरों के पास से चोरी का सामान भी बरामत किया गया। पकड़े गये चोरों के विरुद्ध कानूनी कायर्वाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं तथा भागे हुए अभियुक्त गोलू की खोजबीन में पुलिस दविश दे रही हैं।देखिये पूरी खबर हमारी चैनल : up news sirf sach पर

Subscribe on YouTube : up news sirf sach

Leave a Comment