दरिद्र नारायण सेवा समिति के आश्रम की व्यवस्थायें होंगी दुरुस्त

Konch / jalaun news today । पिछले पंद्रह वर्षों से कोंच में सैकड़ों जरूरतमंदों को रोजाना भोजन कराने वाली सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति के आश्रम में उरई जालौन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में एक कक्ष का निमार्ण कराएंगे। इसके लिए उन्होंने संस्था के संयोजक कढ़ोरेलाल यादव को डेढ़ लाख रुपए का चेक भी प्रदान कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि किसी को भूखा नहीं सोने देने के संकल्प के साथ साल 2008 में इस दरिद्र नारायण सेवा समिति की नींव डाली गई थी। पहले जरूरतमंदों को भोजन कराने का काम गल्ला व्यापारियों की संस्था धमार्दा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित बल्दाऊ धमर्शाला में चलता था। इसके बाद महंत ब्रजभूषण दास ने जमीन का एक टुकड़ा दरिद्र नारायण सेवा समिति को दान में दे दिया और फिर जन सहयोग से संस्था का अपना निजी आश्रम बन गया। संस्था के संयोजक कढोरेलाल यादव बाबूजी ने बताया कि सदर विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा, उनकी पत्नी कृष्णा देवी ने बेटे नितेश वर्मा जो सीए है, की प्रेरणा से अपने पिताजी स्वर्गीय हरचरण वर्मा व माताजी स्वर्गीय दुलारीदेवी की पुण्य स्मृति में कक्ष निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए का चेक संस्था को प्रदान किया है।





