चौड़ी होगी जालौन की चुर्खी रोड,, इतने रुपये की मिली स्वीकृति,,, ऐसे मिली सूचना

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर से निकले चुर्खी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन स्तर से 2264.32 लाख रुपये की वित्तीय एवं तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गई जानकारी से सामने आई है।
अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-1, लोक निर्माण विभाग, उरई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जालौन-चुर्खी मार्ग की लंबाई 10.00 किमी है। इसके चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्य अभियंता, झांसी क्षेत्र के पत्र संख्या 4344/21 प्रावि.-झांसी/26 दिनांक 12.05.2026 के माध्यम से 2264.32 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। समाजसेवी गजेन्द्र सिंह द्वारा मांगी गयी जनसूचना के तहत विभाग से मार्ग के प्राक्कलन, डीपीआर, माप पुस्तिका और ठेकेदार के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। विभाग द्वारा प्राक्कलन और वित्तीय स्वीकृति से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा दी गई है, जबकि माप पुस्तिका और ठेकेदार से संबंधित जानकारी को आरटीआई नियमावली 2015 के नियम 4(2)(ख) के तहत तृतीय पक्ष से संबंधित बताते हुए गोपनीय होने के आधार पर नहीं दी गई है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105