Jalaun news today । जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहन सिंह कुशवाहा के आवास पर सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई। जिसमें सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण उनके विचारों पर चर्चा की गई।
जन अधिकार पार्टी द्वारा सम्राट अशोक की जयंती पर मोहन सिंह कुशवाहा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम की शुरूआत सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान मोहन सिंह कुशवाहा ने कहा चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे। सम्राट अशोक को बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाना जाता है। सम्राट अशोक का राज्य काल ईसा पूर्व 272 से ईसा पूर्व 232 था। वे अखंड भारत के निर्माता थे। वर्तमान में भी विश्व के कई देशों ने उनकी शासन प्रणाली को अपनाया है। सम्राट अशोक सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, शांति व शाकाहारी जीवन प्रणाली के पक्षधर थे। कलिंग युद्ध में नरसंहार से द्रवित होकर सम्राट अशोक ने शांति, सामाजिक प्रगति एवं धर्म का प्रचार किया। बालकराम दोहरे ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। सम्राट अशोक ने उत्तर में हिदू कुश तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी सुवर्ण गिरी पहाड़ी के दक्षिण में मैसूर तक तथा पूरब में बांग्लादेश पाटलिपुत्र से पश्चिम में अफगानिस्तान ईरान बलूचिस्तान तक अपनी सत्ता कायम की थी। इस मौके पर लालसिंह कुशवाहा युवा जिलाध्यक्ष, सुंदर सिंह कुशवाहा पूर्व मंडल प्रभारी, विशाल कुशवाहा, संजू बौद्ध, अरूण कुशवाहा, अनुरोध सिंह लौना, जगदीश बाबूजी, रामजी प्रधान, राजू लौना, छोटे कुशवाहा औरेखी आदि मौजूद रहे।
