( अनिल सैनी )

Minster jaswant singh saini । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एक राज्यमंत्री ऐसे है जो अपनी सादगी और मिलनसार स्वभाव के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी सादगी का आलम यह है कि जब वह अपने क्षेत्र सहारनपुर में होते हैं तब वह आम आदमी की तरह अपने न केवल खेतों पर जाकर वहां खेती किसानी का काम करते हैं बल्कि घर पर आकर जानवरों के लिए कटिया मशीन से चारा भी काटते हैं। उनकी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता इतनी अधिक है कि सूर्य की पहली किरण के साथ ही वह उठ जाते हैं और नियमित रूप से योग और ध्यान लगाकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

वह कितने सादगी पसंद है इसका अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज तक उन्होंने किसी भी तरह का कोई नशा नहीं किया यहां तक कि वह चाय कॉफी भी नहीं पीते हैं। जी हां में बात कर रहा हूं यूपी के औद्योगिक विकास और संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी की।
योगी सरकार में राज्यमंत्री श्री सैनी मूलतः सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारन के रहने वाले हैं।बचपन से ही संघ के नियमों पर चलने वाले राज्यमंत्री श्री सैनी एम ए एल एल बी की पढ़ाई करने के बाद भी अपनी सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धान्त पर चलते हैं।
भाजपा के पुराने नेता हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसवंत सैनी का नाम भाजपा के पुराने नेताओं में शुमार है। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे । वह भाजपा युवा मोर्चा में कई पदों पर रहे और बाद में उनको भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान दी गई। फिर उनको संगठन ने पहले प्रदेश महामंत्री और फिर उपाध्यक्ष बनाया गया था और जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी तब उन्हें पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया और वर्ष 2021 में पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जब प्रदेश सरकार में मंत्री रहे डॉ धर्म सिंह सैनी के सपा में जाने के बाद यही वो नेता थे जिन्होंने जनपद की प्रत्येक सीट पर अपने समाज को मजबूत करने का काम किया और संगठन की तरफ से श्री सैनी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया तब इन्होंने जनपद से लेकर प्रदेश के कई जिलों में जाकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए विधानसभा तक पहुँचाया। और 2022 क चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत वाली जीत के बाद उन्हें यूपी का राज्यमंत्री बनाया गया।
खेतो में आम आदमी की तरह करते हैं काम

यह उनकी सादगी का ही आलम है कि वह जब भी सहारनपुर में होते है तब वह अपने खेतों में काम करते हुए मिल जायेंगे घर पर कटिया मशीन से जानवरों के लिए चारा काटते हैं।
क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास

यूपी के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करते हैं।अभी मंगलवार को उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनके क्षेत्र में इंडस्ट्री क्षेत्र बनाने का निवेदन किया। बताया जा रहा है कि उनकी इस बात पर मुख्यमंत्री श्री योगी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए वहाँ विकास की गंगा बहाने का आश्वासन दिया है।
फरियादी की करते हर सम्भव मदद

राज्यमंत्री श्री सैनी जब भी लखनऊ पहुँचते हैं यहाँ पर उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुँचते है वह किसी को निराश नहीं करते हैं फरियाद लेकर आये व्यक्ति की पीड़ा सुनकर तुरन्त उस जिले के सम्बंधित अधिकारियों को फोन करते हुए समाधान के निर्देश जारी करते हैं ।
राजधानी लखनऊ से प्रकाशित

