जालौन में हिरासत में लिए गए युवक ने पिया टॉयलेट क्लीनर,बिगड़ी हालत,,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में चोरी की दो घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों में से एक युवक ने बुधवार दोपहर चौकी परिसर में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने पहले तो स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया। लेकिन हालत गंभीर होने पर पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले गई। जहां से उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खबरें चल रही हैं। हालांकि घटना को लेकर पुलिस अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
स्थानीय चौकी पुलिस ने मंगलवार को नगर में हुई चोरी की दो घटनाओं के संदेह में दो युवकों को पकड़ा था। नगर के मोहल्ला गणेशजी निवासी धीरेश कुमार सक्सेना की पुत्री नित्या सक्सेना की स्कूटी की डिग्गी में रखे 30 हजार रुपये 31 जुलाई को चोरी हो गए थे। इसके अलावा दो सितंबर को सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या प्रसाद निवासी सहाव का भेड़ वाले फाटक के पास से 25 हजार रुपये से भरा बैग चोरी हो गया था। इन दोनों घटनाओं को लेकर पीड़ितों ने उसी समय कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में रिपोर्ट आठ सितंबर मंगलवार को दर्ज की थी। आरोप है कि मंगलवार को ही पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था और पुलिस चोरी की घटनाओं के खुलासे की तैयारी कर रही थी क्षेत्र और सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इससे पूर्व ही बुधवार दोपहर चौकी में बैठे एक युवक ने शौचालय साफ करने वाले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने तत्काल प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया लेकिन हालत गंभीर होने पर पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज उरई ले गई। जहां से उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खबरें चल रही हैं। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और युवक के टॉयलेट क्लीनर पीने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने घटना के संबंध में आधिकारिक बयान नहीं दिया।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105