अतीक अहमद समेत तीन को उम्रकैद की सजा : राज्यमंत्री जसवन्त सैनी ने कहा – अपराधी कितना भी पॉवर फुल हो उसे मिलकर रहेगी सजा

Lucknow । प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट ने आज prayagraj में हुई राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल के अपहरण के मामले में माफिया अतीक अहमद समेत तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। माफिया अतीक अहमद को कोर्ट द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को लेकर यूपी के औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज स्थापित हो चुका है अपराधी कितना भी पावरफुल हो उसे सजा मिलकर ही रहेगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मामले में उमेश पाल मुख्य गवाह थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी 2006 को माफिया अतीक अहमद ने उमेश पाल का अपहरण करवाने के बाद उन्हें गवाही न देने के लिए काफी प्रताड़ित किया था। इस मामले की आज प्रयागराज एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई और इस सुनवाई प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट में माफिया अतीक अहमद समेत तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अतीक अहमद को कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा के बाद यूपी के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कही यह बात

अतीक अहमद को हुई उम्र कैद की सजा के बाद राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिलता है उसी प्रकार मिट्टी में मिला देंगे के अंतर्गत हर उस व्यक्ति गिरोह को सजा दिलाई जाएगी जिसने गुनाह किए हैं चाहे वह अतीक हो मुख्तार हो या अन्य हो। राज मंत्री श्री सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज स्थापित हो चुका है अपराधी कितना भी पावरफुल क्यों ना हो उसे सजा मिल कर रहेगी 43 वर्षों के अति के आतंकवाद 17 वर्ष पुराने केस में सजा दिया जाना उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने का उदाहरण है।

राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने यह किया ट्वीट

Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

यदि आप सच्ची पत्रकारिता को सपोर्ट करना चाहते हैं तो हमें सपोर्ट करें: हमारा google pay 9415795867

Leave a Comment