पूजा करने जा रहे बाइक सवारों को लोडर ने मारी टक्कर,, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बाइक से पूजा करने जा रहे परिवार के सदस्यों को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड निवासी श्यामू (38) बाइक से लक्ष्मी (13) और राज (9) को लेकर रामपुरा थाना क्षेत्र के धूता बहराई गांव पूजा करने के लिए जा रहे थे। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे जब वह बाइक लेकर सरावन गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार लोडर के चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्यामू व राज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद लोडर चालक लोडर को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।