लखनऊ कमिश्नर रौशन जैकब ने खंभों पर लगे तार व होर्डिंग्स हटाने के दिए निर्देश

लखनऊ,। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब ने नगर आयुक्त को पत्र लिख कर निर्देश दिए हैं कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाईट के खम्भों पर विभिन्न कम्पनियों के विज्ञापन के बोर्ड लगे हैं। साथ ही साथ जगह-जगह विद्युत पोलों पर तार झूलते रहते हैं। जिससे स्मार्ट सिटी की संकल्पना पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं। इन अवैध होडिंर्ग्स को हटाया जाए। अनधिकृत व खराब केबल को हटवाये जाने के सम्बन्ध में टेलिफोन एवं केबल ऑपरेटर्स की एक बैठक बुलाकर अनावश्यक रूप से लगे केबल को चिन्हित करते हुए हटाया जाए। इस कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध नगर निगम के एक्ट के तहत नोटिस एवं पेनाल्टी की कायर्वाही करने का निर्देश जारी किया।

Leave a Comment