धूमधाम से मना महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव

राहुल उपाध्याय,नबी अहमद

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रुपईडीहा, बहराइच। कस्बे में महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस जन्मोत्सव में कसौधन समाज ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गुरुवार की सुबह 9 बजे एक वैवाहिक पैलेस में महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्तिभाव पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि इस अवसर पर कसौंधन समाज के विनोद कुमार, शुलभ, बिक्की, राजकुमार, दुर्गेश, मनीष, अनिल, पिंटू, राकेश, जुगुल, विनय आदि उपस्थित रहे। पूजन कर महर्षि कश्यप की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समाज को संबोधित करते हुए आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य ने कहा कि युवाओं को कुरीतियों से दूर रहकर समाज की सेवा करनी चाहिए। नेपालगंज की तरह महिलाओं का भी संगठन आवश्यक है।

Leave a Comment