नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास,,,

Many proposals passed in the board meeting of Nagar Panchayat.

शव वाहन खरीदने के अलावा कई प्रस्तावो पर हुई चर्चा

(ब्यूरो रिपोर्ट)

दिबियापुर | मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक चेयरमैन राघव मिश्रा की अध्यक्षता में हुई । बैठक में मौजूद अधिशाषी अधिकारी विनय पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगें । इस दौरान शव को दाह स्थल तक ले जाने के लिये एक वाहन क्रय किये जाने की सहमति बनी । बैठक में अध्यक्ष ने वर्ष 2018 में लागू हुयी कर निर्धारण प्रक्रिया में संशोधन किये जाने का सुझाव दिया जिस पर आम सहमति बनी । बैठक में कई बुनियादी मुद्दों पर चर्चा हुयी । इस मौके पर अध्यक्ष राघव मिश्र , ईओ विनय पाण्डेय , वरिष्ठ लिपिक नरेन्द्र राजावत , विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल के अलावा सभासद संगीता प्रकाश , सुशीला पोरवाल , गोसिया बानो , ममता देवी , सीमादेवी , रेखा राजपूत , रिशी पोरवाल, राहुल अम्बेडकर , सचिन गुप्ता , अभय प्रजापति , राहुल दीक्षित , कृष्ण कुमार , राजीव शर्मा , इन्द्रपाल सिंह एवं राजेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Comment