(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने कमरे में पड़ी टिन शैड के पाइप के खंभे में साफी से फंदा लाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी दीपक कुमार ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। लगभग 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी बैजंती के साथ हुई थी। पति जब घर के बाहर रहता था तब पत्नी बैजंती (32) घर पर पुत्र समर (8) व पुत्री शैलजा (4) का ध्यान रखती थी। बुधवार की रात पति दीपक ऑटो लेकर बाहर गया था। रात में बैजंती बच्चों के साथ अकेले घर में थी। रात में बैजंती ने बच्चों को खाना खिलाकर सुला दिया। इसके बाद उसने कमरे में पड़े टिन शैड में साफी से फांदी का फंदा बनाकर गले में डालकर लिया और उस पर झूल गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब पुत्र समर की आंख खुली तो उसने मां को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। जिसे देखकर उसके मुंह से चीख निकल गई। जिसके बाद उसने परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पति व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात एसआई ओंकार सिंह मौके पर पहुंच गए और मृतका के शव का फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टामॉर्टम के लिए भेज दिया। एसआई ने बताया कि अभी जानकारी नहीं मिल सकी है कि मृतका ने खुदकुशी क्यों की है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।





