माँ ने बेटे पर लगाया मारपीट करने का आरोप,,पुलिस ने की कार्यवाही

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर मां के साथ गाली, गलौज व मारपीट की शिकायत पीड़ित मां ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ गाली, गलौज व मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गजेंद्र घर में अक्सर विवाद करता रहता है। वह वृद्ध हैं इसके बाद भी वह उनका ख्याल नहीं रखता है। कई बार समझाने की कोशिश की तो वह झगड़े पर आमादा हो जाता है। पीड़िता ने बताया कि रविवार की सुबह बेटे ने घरेलू विवाद को लेकर उनके साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसने मारपीट भी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी सुशील शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ गाली, गलौज कर रहा था। लोगों ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट करने लगा। जिसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment