
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते कल हुई एक बुजुर्ग महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में एक वह पूर्व चालक भी शामिल है जिसे 1 माह पूर्व नौकरी से निकाला गया था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट का माल व अन्य सामान भी बरामद किया है।
यह थी घटना
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में स्थित एफएम अपार्टमेंट में रहने वाली बुजुर्ग महिला की उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह फ्लैट में अकेली थी । लखनऊ में दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे कैमरे खंगाले तो इस घटना को अंजाम देने वाले कातिलों का सुराग लग गया । इस आधार पर पुलिस की टीमों ने दबिश देकर घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जेसीपी ने विस्तार से दी जानकारी
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के खुलासे के संबंध में जेसीपी क्राइम आकाश कुलहरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। जेसीपी श्री कुलहरि ने बताया कि एफएम अपार्टमेंट में रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला की हत्या करने के बाद जेवर और कुछ नकदी लूटी गई थी । उनके पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जब तहकीकात की गई तो उनके पति ने अपने पूर्व ड्राइवर पर घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया गया था । इसके बाद टीमों का गठन कर घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था इसके बाद सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर इस घटना का खुलासा हो गया ।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी जितेंद्र और संतोष हैं दोनों के पास से लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद हुई है । दोनों के पास दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं इसके अलावा ₹27 सौ नकदी भी बरामद हुई है। दोनों बाबा बाजार जनपद अयोध्या के रहने वाले हैं।
Contact for advertisement : 9415795867







