भारतीय बौद्ध महासभा की नई कायर्कारिणी गठित,,,ये बने अध्यक्ष,,

New executive committee of Indian Buddhist Mahasabha formed, he became the president,

युवाओं को जोड़ कर बौद्ध महासभा का करेंगे विस्तारःरविन्द्र गौतम

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । भारतीय बौद्ध महासभा की रविवार को अतर सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर सवर्सम्मति से रविन्द्र गौतम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुर्खी रोड़ स्थित मैत्री बुद्ध विहार पर प्रदेश उपाध्यक्ष बुंदेलखंड अतर सिंह बौद्ध ने सर्वसम्मति से जनपद जालौन की निष्क्रियता के चलते कायर्कारिणी को तत्काल भंग कर नई कार्यकारिणी जहां सवर्सम्मति से रविन्द्र गौतम को अध्यक्ष व सुशील चौधरी को उपाध्यक्ष, सुधाकर राव गौतम को कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र प्रताप याज्ञिक को महासचिव, कमलेश सागर को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम ने कहा कि नए सिरे से युवाओं को जोड़ते हुए बौद्ध महासभा का विस्तार किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष सुधाकर राव गौतम ने कहा कि डॉ. .बाबासाहेब आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाएं। उन्होंने भारतीय बौद्ध महासभा के उद्देश्य को समझाया। भारत को बौद्धमय बनाने की संकल्पना पर बल दिया। वहीं संरक्षक मंडल में नाथूराम बौद्ध, महेश शिरोमणि, रामअवतार गौतम, हरिशंकर याज्ञिक, लायक सिंह लेखपाल, रमाकांत दोहरे, भूपेंद्र दोहरे, जेपी नरवरिया आदि संरक्षक के रूप में कायर्कारणी को दिशा निर्देश देते रहेंगे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मिस्टर सिंह बौद्ध, प्रदीप महतवानी, अवधेश गौतम, संतकुमार शिरोमणि, रविन्द्र चौधरी, कुलदीप सिंह, कमाल अहमद, पंकज सहाय, राहुल अलाईपुरा को सवर्सम्मति से चुना गया।

Leave a Comment