जालौन में यात्री कर अधिकारी ने की डग्गामार व अवैध वाहनों की चेकिंग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में अवैध परिवहन और डग्गामार वाहनों के संचालन को यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील ने देवनगर चौराहे पर खड़ी स्लीपर बसों की चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई भी की गई।
पूर्व में नगर के प्रमुख चौराहों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे डग्गामार बस स्टैंडों और नियम विरुद्ध चलने वाली निजी स्लीपर बसों के संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के निस्तारण में कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) 13 जून 2026 को आख्या प्रेषित की गई थी। जिसमें एआरटीओ ने दावा किया था कि प्रवर्तन दल द्वारा बार-बार जांच करने पर भी मौके पर कोई भी बस अवैध रूप से खड़ी नहीं पाई गई और नगर में कोई अवैध स्टैंड संचालित नहीं है। लेकिन एआरटीओ के इन दावों की हवा उस समय निकल गई जब सोमवार रात यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील ने नगर के देवनगर चौराहे पर खड़ी स्लीपर बसों की चेकिंग की। जिसमें नियम विरूद्ध संचालित दो निजी स्लीपर बसों को पकड़ा गया जो परमिट शर्तों के विपरीत सवारियां ले रही थीं। यात्री कर अधिकारी ने दोनों बसों के खिलाफ कार्रवाई की है।