पीयूष द्विवेदी

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ के बीकेटी तहसील क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा नगर पंचायत में शनिवार को जगह-जगह भंडारे देखने को मिलें। बता दे कि इटौंजा नगर पंचायत में समाजसेवी चमन पांडेय द्वारा इटौंजा बाजार स्थित तुकनिया के पास हनुमान जी की विधि विधान पूजा अर्चना कर पूड़ी-सब्जी का भंडारा किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इटौंजा चौराहे व महोना रोड पर भी भंडारा किया गया। महोना रोड पर संतोष मिश्रा द्वारा नुक्ति व शरबत वितरण किया गया। वहीं इस दौरान चमन पांडेय, अनुराग अवस्थी, सोनू गुप्ता, अमित गुप्ता, भुवनेश्वर द्विवेदी उर्फ बच्चा महाराज, संतोष मिश्रा, जेपी शुक्ला अन्य गणमान्य मौजूद रहे।





