
Petrol diesel rate hike today । मंहगाई की मार से परेशान देशवासियों को सोमवार की सुबह एक बार फिर मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढोत्तरी करके नया तोहफ़ा प्रदान किया है। यहाँ दस दिन के भीतर देश में चौथी बार पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि कर दी गई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। चार साल तक कीमतें स्थिर रखने के बाद कंपनियों ने अचानक 15 मई को ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वह लगातार जारी है। अब तक चार बार की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल लगभग 8 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है। पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को की गई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है।
तेल कंपनियों ने एक बार में तेज बढ़ोतरी करने के बजाय साल 2022 के मार्च-अप्रैल महीने की तरह ही धीरे-धीरे इजाफा करने के फॉर्मूला अपनाया है। पहले 15 मई को 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद 19 मई को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 90 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया। फिर 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। फिलहाल देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की क़ीमतों को लेकर लोग कह रहे हैं कि मोदी जी अब तो रहम कर दीजिए।






