Saharanpur news today। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्पेयर पार्ट्स के व्यापारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने महिला के कान भी दिए महिला का शव खून से लथपथ हालात में बेड पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना को अंजाम देने वाला कोई जानने वाला व्यक्ति है। नकुड़ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए किसी जानने वाले द्वारा की गई घटना बताया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
दुकान पर थे स्पेयर पार्ट्स कारोबारी पति
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के नकुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेहटा के मुख्य बाजार में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले संजय मित्तल को शाम में पत्नी के मोबाइल से फोन आया जब संजय ने फोन उठाया पर दूसरी तरफ से आवाज नही आई इस पर शक होने पर वह घर पहुंचे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई कमरे में उनकी पत्नी पूनम की लाश खून से लथपथ बेड पर पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था उनके दोनों कान भी कटे थे और कमरे की अलमारी भी खुली थी और ड्राइंग रूम में एक प्लेट में मिठाई और दो ग्लास पानी भी मिला है।
एसएसपी ने मीडिया को जारी किया बयान

सहारनपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी करते हुए बताया कि नकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेहटा पीर कस्बे में 58 वर्षीय महिला अपने आवास में मृत अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी सूचना पर तत्काल पुलिस बल फील्ड यूनिट डॉग स्क्वायड एवं अधिकारीगण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं घटनास्थल के निरीक्षण में घर में जबरन प्रवेश के कोई साक्ष्य नहीं मिले तथा प्रथम दृष्टि प्रतीत होता है की घटना को किसी परिचित व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया है मौके से किसी प्रकार की चोरी अथवा लूट की घटना भी प्रकाश में नहीं आई है सहारनपुर पुलिस ने इस घटना के कुलसी के लिए 6 टीमों का गठन किया है जो हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।






