
Pryagraj news today । उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जनपद से मंगलवार की शाम एक बहुत ही सनसनीखेज वारदात मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में सपा नेता पवन यादव की कथित तौर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल पवन यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के सम्बंध में पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वालों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर-52 के पास हुई। बताया जा रहा है कि पवन यादव किसी से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोप है कि एक गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर दी है तथा हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं—व्यक्तिगत रंजिश, राजनीतिक विवाद और अन्य कारणों—को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि यह घटना एक बार फिर कानून-व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। हालांकि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस जांच के परिणाम का इंतजार करना आवश्यक होगा।
पुलिस ने जारी किया बयान





