सफाई कर्मी ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव में राजकुमार बने अध्यक्ष,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मी संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन को लेकर आयोजित चुनाव कार्यक्रम में सर्वसम्मति से राजकुमार को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध चुने जाने पर उपस्थित सफाई कर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी संघ का चुनाव कार्यक्रम जिला मंत्री संतराम सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजकुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, अतर सिंह कुशवाहा को ब्लॉक मंत्री, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष, ज्ञान प्रसाद को संगठन मंत्री और ब्रजेश कुमार को संप्रेक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में सभी साथियों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। जिला मंत्री संतराम सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकता और अनुशासन से ही संभव है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा और शासन और प्रशासन के समक्ष उनकी जायज मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर मोहम्मद तारिक, पंकज चौरसिया, विजय कुमार, मलखान, बलराम, रामकिशन, कृष्ण कुमार, नीरज, विपिन, धर्मेंद्र, विनोद आदि रहे।

इस गांव के ग्रामीणों ने दिया एसडीएम को शिकायती पत्र, यह की मांग

जालौन। ग्राम कुसमरा में तालाब के सौंदर्यीकरण और मुख्य सड़क से गांव और जूनियर स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाले मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी नितेन्द्र सिंह ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में स्थित खसरा संख्या 206 का तालाब लंबे समय से उपेक्षित है। तालाब का सौंदर्यीकरण और जीर्णाेद्धार नहीं होने से उसकी उपयोगिता लगातार कम होती जा रही है। यदि तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाए तो इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और गांव की सुंदरता भी बढ़ेगी। बताया कि मुख्य सड़क से गांव तक आने वाला मार्ग, जूनियर हाईस्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाला रास्ता जर्जर है। बरसात के दौरान इस मार्ग पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। खासतौर पर छोटे बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने में मुश्किल होती है। मांग करते हुए कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सड़क का निर्माण करा दिया जाए। ताकि बारिश के मौसम में ग्रामीणों को परेशान न होना पड़े।